{"_id":"611811428ebc3ee039138bad","slug":"75th-independence-day-will-be-celebrated-today-amidst-tight-security-udhampur-news-jmu241596343","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
उधमपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को देविकानगरी उधमपुर में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसी को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल डिग्री कॉलेज के मैदान को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से सील कर दिया है। यात्री वाहन चालकों को भी सुबह गाड़ी नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर व साथ लगते इलाकों में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के कर्मियों को तैनात किया है।
जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे मुख्य मेहमान डीडीसी चेयरमैन लाल चंद तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य मेहमान के भाषण के बाद मार्च पास्ट द्वारा मुख्य मेहमान को सलामी दी जाएगी और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा फहराने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नाकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पुलिस ने जखैनी और विभिन्न हिस्सों पर नाका लगा कर घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। वाहनों में सवार यात्रियों के पहचान पत्र देखे गए। रामनगर, मजालता, चिनैनी तहसील में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने इस बार भी राजमार्ग पर पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। राजमार्ग पर सेना की टुकड़ियां भी गश्त लगाकर सुरक्षा को संभाले हुए हैं।
ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान ट्रैफिक रूट में भी बदलाव रहेगा। राजमार्ग पर डाक बंगला तक सुबह यात्री वाहन व अन्य बड़े वाहन नहीं चलेंगे। मेटाडोर स्टैंड और बस स्टैड से भी गाड़ियां हटाई जाएंगी। एमएच चौक पर खड़ी रहने वाली बसों के चालकों को मना कर दिया गया है। धार रोड खुला रहेगा। ओमाड़ा मोड़ पुराने रास्ते से शहर में गाडियां छोड़ी जाएंगी। बड़े वाहन ट्रक, बस को फोर लेन राजमार्ग से गुजरना होगा। समारोह के समाप्त होने तक ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा और उसके बाद सामान्य ट्रैफिक चलेगा।
विज्ञापन
लाइटों से जगमगा रहे डीसी सहित सभी सरकारी कार्यालय
75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीसी सहित सभी सरकारी कार्यालयों को विशेष तौर पर सजाया गया है। इनकी सजावट सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। डीसी, एसएसपी व अन्य सरकारी कार्यालय रात के समय रंगबिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। इनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। लोग जब वाहनों को रोक कर इनकी लाइटों को देख रहे हैं। इनकी सुंदरता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।