{"_id":"5c0eb1c4bdec22416c13e87d","slug":"71544466884-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर्स पार्टी ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
तारकोल डालने की मांग पर पैंथर्स ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। उधमपुर से गंडाला तक मार्ग पर तारकोल डालने की मांग पर पैंथर्स पार्टी ने सोमवार को पीएमजीएसवाई के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि टेंडर जारी होने के बाद भी मार्ग की हालत सुधारने के लिए काम शुरू नहीं किया जा रहा है।
दोपहर करीब 12 बजे पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने नेतृत्व में पैंथर्स नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मनकोटिया ने कहा कि उधमपुर से तिरछी गंडाला तक मार्ग कई वर्षों से बदहाल पड़ा है। मार्ग की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मार्ग की हालत सुधारने के लिए फंड जारी किए गए हैं। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद मार्ग की हालत को सुधारा नहीं जा रहा है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के सामने मांग को रखा है, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया है। सड़क की हालत न सुधरने के कारण लोगों को कई तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और विभाग इस पर आंखें बंद कर सोया है। सड़क की हालत न सुधरने के कारण सैकड़ों की आबादी का जीवन प्रभावित हो रहा है। मनकोटिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम जल्दी शुरू नहीं हुआ तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर जिला उप प्रधान सुनील गुड्डा, सरपंच कुलदीप कुमार, पंच व अन्य कई लोग मौजूद थे।