फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   60 more corona infected in the district including four police and one bank worker

घोरड़ी के चार पुलिस और एक बैंक कर्मी सहित जिले में 60 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
60 more corona infected in the district including four police and one bank worker
मजालता के पंचायत थालोरा में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले में शुक्रवार को 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मौत जीएमसी में हुई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। संक्रमित पाए गए सभी लोगों को घर में ही आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी के साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में जिले के अंदर 300 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। हालांकि शुक्रवार को एक भी व्यक्ति कोरोना को मात नहीं दे सका है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में शाम तक कुल 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 13 लोग रामनगर तहसील के रहने वाले हैं। छह लोग रेड जाने आदर्श कॉलोनी में संक्रमित मिले हैं। यह सभी पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। घोरडी में चार पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने वाले अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

घोरडी में बैंक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। इसके संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को सैनिटाइज करने के लिए बंद कर दिया गया है। एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर पॉजिटिव पाया गया है। शहर के अंदर हाउसिंग कॉलोनी, पाबा गली व अन्य कई स्थानों पर लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2048 हो गई है। 12 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 1491 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 545 कोरोना संक्रमितों का उपचार जम्मू और उधमपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थालोरा पंचायत में लिए 105 कोरोना सैंपल
मजालता। पंचायत थलोरा में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शिविर लगाया गया। सीएमओ उधमपुर के मार्गदर्शन तथा बीएमओ मजालता डॉ. संगीता अजरावत की देखरेख में आयोजित शिविर में कुल 105 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें 16 सरकारी कर्मचारी, 43 दुकानदार और 46 अन्य लोग शामिल हैं। इस दौरान मजालता के नायब तहसीलदार करनैल सिंह ने शिविर स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत थालोरा पंचायत का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मनवाल, मजालता, सरतेड़ी का भी दौरा किया। जहां उन्होंने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed