फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   4.83 crore to develop Katra's main market

4.83 करोड़ से होगा कटड़ा के मुख्य बाजार का विकास

विज्ञापन
4.83 crore to develop Katra's main market
कटड़ा। कटड़ा के मुख्य बाजार के विकास के लिए 4.83 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने वाली है। बाण गंगा मार्ग के साथ बने देवी पार्क का विकास 35 लाख रुपये से होगा। इसमें सार्वजनिक शौचालय, स्नानागार का निर्माण करने के साथ ही लाइट और कॉफी शॉप स्थापित की जाएगी। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्क को आधुनिक बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस पार्क में ओपन जिम की भी व्यवस्था होगी। कटड़ा के चहुमुखी विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि अगर कहीं कोई समस्या है तो कार्यालय में जानकारी दें। इसे जल्द दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो साल में नगर पालिका की ओर से कस्बे के विकास के लिए 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इन दो वर्षों में कस्बे के सभी वार्डों की लगभग सभी गलियों की दशा सुधारा गया है। शेष का विकास भी जल्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी दर्शनी ड्योढ़ी की दशा भी सुधारी जाएगी। बाणगंगा मार्ग, उधमपुर मार्ग के नालों का भी विकास किया गया है। कई मार्गों और नालों का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed