{"_id":"6074914d8ebc3e592444826f","slug":"3945-people-were-vaccinated-by-evening-udhampur-news-jmu2333447109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम तक 3945 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम तक 3945 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जिले में शाम तक 3945 लोगों को वैक्सीन लगाई है। तीन दिन के बाद जिले में इतने अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन दी गई है। लेकिन अब आने वाले दिनों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग के पास अब केवल एक दिन की ही डोज बची है और अभी तक नया स्टाक नहीं पहुंचा है।
प्रदेश में अन्य जिलों की तरह उधमपुर में भी कोरोना वैक्सीन की कमी सामने आई है। शुक्रवार से इसी कारण कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। एक तरफ केंद्र सरकार टीका उत्सव मनाने की बात कर रही है, जबकि दूसरी तरफ लगातार वैक्सीन की कमी बढ़ती जा रही है। जिला उधमपुर में शुक्रवार को वैक्सीन की कमी नजर आई थी। सरकार की तरफ से सात हजार डोज शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाई थी।
इसमें से साढ़े पांच हजार डोज लगाई जा चुकी है। एक स्वास्थ्य विभाग के पास दिन की भी डोज नहीं बची है। स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों को लेकर चिंतित है, क्योंकि डोज लगाने के लिए लगातार लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। सोमवार को कुल 3945 लोगों को डोज लगाई गई। तीन दिन के बाद इतने अधिक संख्या में लोगों को डोज लगाई गई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 2395 लोगों को पहली और 11 को दूसरी डोज दी गई है। 1087 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 304 को दूसरी डोज दी गई है। दस स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और 17 को दूसरी डोज दी गई है। 18 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 103 को दूसरी डोज दी गई है। जिले में अभी तक कुल 65133 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 53940 को पहली और 11193 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विभाग के पास अब एक दिन की भी डोज नहीं बची है। नए स्टाक के पहुंचने का इंतजार है। अगर मंगलवार तक नया स्टाक पहुंच जाता है तो वैक्सीन देने का काम चलता रहेगा, नहीं तो काम में रुकावट पैदा हो जाएगी।
- मोहम्मद यासीन, डीएचओ उधमपुर