फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   2313 introduced corona vaccine

2313 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
2313 introduced corona vaccine
उधमपुर। जिले में 45 से 60 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले में शुक्रवार को 2313 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें इनमें 1288 लोग 45 से 60 वर्ष की आयु के थे।
विज्ञापन

जिले में वीरवार से 45 से 60 तक की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई और इसी के साथ वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन लगाने वाले सेंटर की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी है। मौजूदा समय में 50 के करीब स्थानों पर वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में शुक्रवार का कुल 2313 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

इनमें 1288 लोग 45 से 60 वर्ष आयु के बीच के हैं। इनमें 67 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज लगवाई है। 103 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई है। 11 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और दस ने दूसरी डोज लगवाई है। 632 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 200 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अब छुट्टी के दिन भी डोज लगेगी और आने वाले दिनों में इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed