{"_id":"6096df438ebc3ebf15195ca8","slug":"181-people-found-infected-in-udhampur-83-beat-epidemic-udhampur-news-jmu2349254191","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में 181 लोग मिले संक्रमित, 83 ने महामारी को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में 181 लोग मिले संक्रमित, 83 ने महामारी को दी मात
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 181 नए मामले पाए गए हैं। एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जबकि 83 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं। 1376 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
कोरोना को लेकर जिले में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर किसी तरह से भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पहले जहां हर रोज 50 से अधिक मामले सामने आ रहे थे तो अब दुगने 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। करीब सप्ताह से तो लगातार 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक कुल 292 नए मामले पाए गए थे। वहीं शनिवार को भी लगातार दुसरे दिन 181 नए मामले पाए गए हैं।
इन सभी को घर में ही होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। मेडिकल ब्लॉक टिकरी में कुल 71, चिनैनी में 34, रामनगर में 24, पंचैरी में 07, बसंतगढ़ में 04, मजालता में 06, उधमपुर शहर में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सात लोग बेल्ट फोर्स के हैं। 83 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 7363 हो गए हैं। इनमें से 5913 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हो चुके हैं। 74 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1376 सक्रिय मामले बचे हैं।