फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   1614 people were vaccinated in the district

जिले में 1614 लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
1614 people were vaccinated in the district
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में शनिवार को थोड़ी कमी आई है। शाम तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में 1614 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। इनकी संख्या में रविवार को बढ़ोतरी हो सकती है। वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल में लोगों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके लिए लगातार सेंटर में बढ़ोतरी की जा रही है। शनिवार को भी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। वैक्सीन लगाने के लिए सबसे अधिक लोग जिला अस्पताल में पहुंचे थे। जहां सभी सुबह से ही लाइनों में लग गए थे। सबसे पहले लोगों ने पंजीकरण करवाया और फिर वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सुबह से शाम तक सेंटरों में तैनात होकर काम करती रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 843 लोगों ने पहली और 21 ने दूसरी डोज लगवाई। 343 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 312 ने दूसरी डोज लगवाई। आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और दो ने दूसरी डोज लगवाई। 21 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और 64 ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में अब तक 74721 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 61820 लोगों ने पहली डोज और 12901 लोगों ने दूसरी डोज लगवा दी है। दूसरी डोज लगवाने लोगों की संख्या अभी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed