फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   1377 people were vaccinated in the district

जिले में 1377 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
1377 people were vaccinated in the district
उधमपुर। जिले में छुट्टी के दिन भी काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वैक्सीन लगाने के लिए सबसे अधिक 45 से 60 आयु वर्ग के लोग सामने आ रहे हैं। इसके साथ वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को शाम तक कुल 1377 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने में वैक्सीन को ही प्रमुख साधन माना जा रहा है, इसलिए जिले में वैक्सीन लगाने का काम तेज किया गया है। हर रोज सैकड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि बीच में वैक्सीन की कमी होने पर इनकी संख्या में कमी आ रही है। लेकिन वैक्सीन उपलब्ध ने होने के कारण इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज एक हजार से अधिक लोगों वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को कुल 1377 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 729 लोगों को पहली डोज और 21 को दूसरी डोज दी गई है। 354 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 237 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन

नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली छह को दूसरी डोज दी गई है। आठ फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 13 को दूसरी डोज दी गई है। रविवार को छुट्टी होने के कारण कम संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे, लेकिन सोमवार को इनकी संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को दो हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed