{"_id":"60a2b2fa8ebc3e384b6dde49","slug":"1232-people-got-vaccinated-in-udhampur-udhampur-news-jmu235470760","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में 1232 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में 1232 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में सोमवार को कुल 1232 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। रविवार की तरह ही सोमवार को बीते दिनों के मुकाबले कम लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में वैक्सीन की 2870 डोज उपलब्ध हैं। मौजूदा स्थिति के अनुसार ढाई दिन की दवाई मौजूद है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है। जहां पहले रोजाना दो से तीन हजार से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर आ रहे थे वहीं अब इनकी संख्या में काफी कमी नजर आ रही है। इस कारण जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है।
सोमवार को शाम तक जिले में कुल 1232 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 1208 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 24 ने दूसरी खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर सोमवार को नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और तीन ने दूसरी डोज ली है। 132 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और छह ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 760 लोगों ने पहली और 10 ने दूसरी डोज लगवाई है। 307 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और पांच ने दूसरी डोज लगवाई है। जिला में स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में कोरोना वैक्सीन की कुल 2870 डोज उपलब्ध हैं।