{"_id":"5c0eb1ccbdec22413e0589db","slug":"121544466892-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी व बारिश के बाद तापमान में आई भारी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी व बारिश के बाद तापमान में आई भारी गिरावट
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पटनीटाप, नत्थाटाप में बर्फबारी
मैदानी इलाकों में दिनभर रूक-रूक कर हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट
ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का लिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/चिनैनी। पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इसकी वजह से सोमवार को दिनभर शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। ठंड से बचने के लिए कई जगह लोगों को अलाव जलाते देखा गया। पर्यटन स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का आनंद उठाया।
सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए थे। करीब नौ बजे हल्की बारिश शुरू हुई। फिर देखते-देखते बारिश तेज हो गई। बाद में रुक-रुक कर शाम तक बारिश जारी रही। इस दौरान मैदानी इलाकों में जहां बारिश हुई, तो जिले के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हुई। पर्यटन स्थल पटनीटाप, नत्थाटाप, मोंगरी के अज्जल, लाटी, बसंतगढ़, शिगढ़धार, सियोजधार, सिंथनटाप, जुगधार व कई अन्य पर्वतीय इलाकों में दोपहर के समय बर्फबारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी थी। बर्फ पड़ने के बाद पर्वतीय इलाके सफेद चादर से ढके नजर आए। पटनीटाप में जब बर्फबारी शुरू हुई तो यहां पहुंचे पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह खुशी से झूम उठे। बर्फबारी के बादर स्थानीय कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। बर्फबारी के बाद पटनीटाप में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है।
वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर कीचड़ व गंदगी का सामना करना पड़ा। शाम के समय तो ठंड से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदले रहने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।