फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   11 more people became healthy in Udhampur

उधमपुर में 11 और लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
11 more people became healthy in Udhampur
उधमपुर। जिले में मंगलवार को 11 और लोग ने कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, शाम तक संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला है। उधमपुर में अब केवल छह ही मामले शेष हैं, जिस कारण जिले के जल्द कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिनों से कोरोना को मात देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, नए मामलों में भी कमी आई है। सोमवार को जिले में नौ और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे थे और संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला था। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 11 लोग स्वस्थ हुए हैं और फिर कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दो दिन में जिले 20 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में केवल छह मामले शेष हैं। जिला उधमपुर अब कोरोना मुक्त होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है। जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 4319 हैं, जिसमें से 4256 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 57 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 82 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed