{"_id":"69a9e77d0fdda9d8320b349f","slug":"10th-board-exam-tips-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133265-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा टिप्स : चित्रकला में बेहतर अंक पाने के लिए शैलियों और रंगों के सही उपयोग पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा टिप्स : चित्रकला में बेहतर अंक पाने के लिए शैलियों और रंगों के सही उपयोग पर दें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के विशेषज्ञों ने 10वीं के विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, सात मार्च को होनी है परीक्षा
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) द्वारा आगामी सात मार्च को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं की चित्रकला, कला और रेखाचित्र विषय की परीक्षा को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं। विषय विशेषज्ञों का मानना है कि चित्रकला केवल रंगों का खेल नहीं बल्कि इसके सिद्धांतों और इतिहास की सही समझ ही परीक्षा में बेहतरीन परिणाम दिला सकती है।
शिक्षिका तनवी शर्मा के अनुसार विद्यार्थियों को विभिन्न चित्रकला शैलियों, भारत के प्रसिद्ध चित्रकारों और रंगों के प्रकार व उनके उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर लिखते समय यदि विद्यार्थी जहां आवश्यक हो, वहां छोटे रेखाचित्र या उदाहरणों का प्रयोग करते हैं तो उन्हें अंक प्राप्त करने में आसानी होती है।
पाठ्यपुस्तक में दी गई कला के सिद्धांतों और प्रमुख शैलियों की परिभाषाओं को कंठस्थ करें। परीक्षा के दौरान पहले आसान प्रश्नों को हल करें ताकि कठिन प्रश्नों के लिए पर्याप्त समय बच सके। उत्तर सरल और स्पष्ट भाषा में लिखें। लिखावट साफ-सुथरी होने से परीक्षक पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। महत्वपूर्ण प्रश्नों और चित्रों का बार-बार अभ्यास आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगा।