{"_id":"56deae414f1c1bf44f8b4568","slug":"two-civilians-injured-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में आतंकी की तलाश करने पहुंचे सुरक्षबलों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में आतंकी की तलाश करने पहुंचे सुरक्षबलों पर पथराव
एजेंसी/अनंतनाग
Updated Tue, 08 Mar 2016 04:19 PM IST
सार
- जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान पथराव ।
- आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अशमुकाम इलाके की घेरेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू ।
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विस्तार
जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें दो आम नागरिक जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अशमुकाम इलाके की घेरेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरु किया, तभी तकरीबन 100 लोगों के एक समूह ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इलके बाद सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जख्मी हुए व्यक्तियों की पहचान जावेद अहमद वानी (22) और आमिर शेख (21) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने कहा कि इलाके में हालात तनावपूर्ण, लेकिन काबू में है।