फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two bridges built on Devika river in Udhampur of Jammu and Kashmir are dilapidated

जम्मू-कश्मीर: देविका नदी पर बने दो पुल जर्जर, चढ़ सकते हैं बरसात की भेंट, 2014 में हो चुका है दर्दनाक हादसा

Sun, 18 Jul 2021 10:23 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 10:23 AM IST
सार

एक पुल टीचर ट्रेनिंग गर्ल्स हाई स्कूल के ठीक सामने है। इसकी हालत भी बहुत ज्यादा खराब है। इसमें भी कई दरारें पड़ चुकी है। पुल कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके किसी भी पल गिरने की संभावना बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Two bridges built on Devika river in Udhampur of Jammu and Kashmir are dilapidated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर शहर के बीच से होकर गुजर रही देविका नदी पर स्थित पुराने जर्जर पुल किसी भी पल बरसात की भेंट चढ़ सकते हैं। इनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। बरसात की तेज बारिश से इनको लगातार नुकसान पहुंच रहा है। हर रोज काफी संख्या में लोग इन पुलों से होकर गुजरते हैं। एक पुल तो देविका श्मशान घाट पर है, जहां हर रोज सैकड़ों लोग इस पुल से होकर गुजरते हैं।

विज्ञापन


प्राचीन देविका नदी शहर के बीच से होकर गुजर रही है। इसको पार करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में छह से ज्यादा पुल बनाए गए हैं। इनमें से एक पुल श्मशानघाट पर बनाया गया है। सभी पुल 40 वर्ष से भी ज्यादा पुराने हैं। वर्तमान समय में इनकी हालत इतनी जर्जर हो चुकी हैं। श्मशान घाट के पुल पर दरारें साफ नजर आ रही है। इसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि किसी भी पल गिर सकता हैं।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के समय 50 से अधिक लोग पुल पर खड़े रहते हैं। इससे हमेशा बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बरसात की तेज बारिश हो रही है और इसके अब बारिश की भेंट चढने की बहुत ज्यादा संभावना बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में पुल गिरने पर व्यक्ति की हुई थी मौत

अगस्त 2014 में बरसात की बारिश के दौरान सांई मंदिर के नजदीक देविका नदी पर बनाया गया पुल तेज बारिश के दौरान गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। व्यक्ति पुल से गुजर रहा था और अचानक पुल क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया था। इस हादसे से सबक लेकर भी पुराने पुलों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। जबकि शहरवासी हर बार बरसात से पहले पुलों की हालत सुधारने की मांग करते हैं, लेकिन इनकी हालत नहीं सुधारी गई है। 

श्मशान घाट पर बने पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही को बंद किया जाएगा। इस पर केवल दो पहिया वाहन ही चलेंगे। यूईईडी को भी अपने वाहनों चलाने मना किया है। नया पुल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल के बाहर बदहाल पुल के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed