{"_id":"61462a502a8f690cff71d66e","slug":"trophy-baisoya-wins-j-k-open-golf-tournament-jyoti-randhawa-at-46th-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉफी: बैसौया ने जीता जम्मू-कश्मीर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट, ज्योति रंधावा 46वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉफी: बैसौया ने जीता जम्मू-कश्मीर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट, ज्योति रंधावा 46वें स्थान पर
Sat, 18 Sep 2021 11:35 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:35 PM IST
सार
स्थानीय रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में खेले गए जम्मू-कश्मीर टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत जम्मू-कश्मीर ओपन 2021 में छह बार के पीजीटीआई विजेता बैसोया (67-69-66-68) ने बड़ा उलटफेर करते हुए कुल 18-अंडर 270 का स्कोर किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के हनी बैसोया ने जम्मू-कश्मीर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2021 जीतने के साथ ही तीन साल के अपने खिताबी सूखे को समाप्त करते हुए शानदार वापसी की है। उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ 646600 की इनामी राशि भी प्रदान की गई। स्थानीय रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में खेले गए जम्मू-कश्मीर टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत जम्मू-कश्मीर ओपन 2021 में छह बार के पीजीटीआई विजेता बैसोया (67-69-66-68) ने बड़ा उलटफेर करते हुए कुल 18-अंडर 270 का स्कोर किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 85वें से 22वें स्थान पर पहुंच गया। जबकि गुरुग्राम के वीर अहलावत (67-71-70-66) ने भी अंतिम दौर में 66 के स्कोर के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 14-अंडर 274 के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पटना के अमन राज (68-71-70-66) ने भी प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम दिन 66 के स्कोर के साथ 13 अंडर 275 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
जीत से उत्साहित हनी ने कहा, यह जीत एक सपने जैसी है क्योंकि पिछले सप्ताह तक मेरा आत्मविश्वास बहुत कमजोर था इसलिए यह जीत और भी खास है। आम तौर पर मैं एक बहुत ही आक्रामक खिलाड़ी हूं, लेकिन आत्मविश्वास नहीं होने के कारण मैंने आमतौर पर जितना करता हूं उससे अधिक परंपरागत रूप से खेलने की कोशिश की।
विज्ञापन
मैंने इस अद्भुत रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में खेलने के हर पल का आनंद लिया। जिस दिन हम यहां पहुंचे उस दिन मैं अपने भाई से कह रहा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अच्छा खेलते हैं या बुरा, हम धन्य हैं कि हमें कश्मीर जैसी अद्भुत जगहों की यात्रा करने को मिला। मैं इस आयोजन को करने के लिए जम्मू-कश्मीर पर्यटन को धन्यवाद देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें- डीजीपी: कश्मीर में आतंकियों को नहीं मिल रहे नए युवा, सोच-समझकर आगे बढ़ रहे यहां के बच्चे
ओलंपियन माने 25वें स्थान पर रहे
पुणे के ओलंपियन उदयन माने ने थ्री-अंडर 285 के साथ 25वां स्थान हासिल किया, जबकि रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स के पिछले विजेता बेंगलुरु के चिक्कारंगप्पा ने वन-अंडर 287 के स्कोर से 32वां स्थान हासिल किया। भारतीय गोल्फ के दिग्गज ज्योति रंधावा ने सप्ताह का समापन 46वें स्थान पर किया।