Gulmarg: गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी, बीच हवा में अटके करीब 300 पर्यटक; 130 को सुरक्षित निकाला गया
गुलमर्ग के गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी आने से केबल कार बीच हवा में रुक गई और करीब 300 पर्यटक फंस गए। फायर एंड इमरजेंसी टीमों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण केबल कार सेवा बीच में ही रुक गई। इस घटना के चलते करीब 300 पर्यटक हवा में ही अलग-अलग केबिनों में फंस गए।
जानकारी के अनुसार गोंडोला के संचालन के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे केबल कार आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री बीच रास्ते में ही अटक गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम भी खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल जरूर बन गया है, लेकिन रेस्क्यू टीम का कहना है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें नीचे उतार लिया जाएगा।
गुलमर्ग में हुई घटना के बाद हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी कश्मीर जोन वीके बिर्डी, डीआईजी सीकेआर राजीव पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे और स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों को तेजी से और प्रभावी ढंग से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।