फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   three terrorist killed in jammu

कश्मीर घाटी में सेना से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Thu, 25 Jul 2013 12:15 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
three terrorist killed in jammu

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सीमांत इलाके में बुधवार को जारी एक मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया जबकि कुछ आतंकी अभी भी सेना के घेरे में हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी इलाके से मंगलवार को भी आतंकियों के एक दल ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि कुंडरी जंगली क्षेत्र में कुछ आतंकियों ने घात लगाकर सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया जबकि कुछ आतंकी अभी भी सेना के घेरे में हैं। तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों का यह वही दल था, जिसने मंगलवार को घुसपैठ का प्रयास किया था लेकिन सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद वह वापस सीमा के उस पार चला गया था। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।


उनके कब्जे से भारी मात्रा में गोला बारूद एवं अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों के अभी शव बरामद नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed