नाले में टेंपो गिरने से दो पर्यटकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू पुलिस थाना क्षेत्र के नाचलाना इलाके में बुधवार को सैलानियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर नाले में जा गिरा।
इसमें दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में संजय पाल (28), संतू पशेस (37) शामिल हैं। सभी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार पहलगाम से सैलानियों से भरा टेंपो ट्रैवलर (जेके 02एबी 9267) जम्मू की तरफ आ रहा था। जैसे ही वाहन रामसू क्षेत्र में पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी नाले में जा गिरी।
चिनाब नदी में लापता हुए ड्राइवर और अन्य लोगों की खोज कर रहे हैं
सूचना मिलते ही पास ही में तैनात सेना के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को बनिहाल के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद से चालक फरार है। इस संबंध में पुलिस ने रामसू थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डोडा जिले की ठाठरी तहसील से डोडा की ओर आ रहा टिप्पर चिनाब दरिया में जा गिरा। इसमें ड्राइवर सहित तीन लोग तेज धारा में बह गए। इसकी सूचना बीआरओ कर्मचारियों और पुलिस को जैसे ही मिली वे मौके की तरफ दौड़े। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक उन्हें तलाशा नहीं जा सका है।
एसएसपी डोडा जाहिद नसीम मन्हास के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। जब डोडा की तरफ आ रहा टिप्पर (जेके06-6459) कराड़ा छूना भत्ती के पास अनियंत्रित होकर दरिया में जा गिरा। तैराक बहे लोगों की तलाश कर रहे हैं। टिप्पर के साथ चिनाब में गिरे लोगों में चालक महबूब अहमद, इश्तियाक अहमद निवासी किलौतरान और मोहम्मद आरिफ निवासी चंगा शामिल हैं।