{"_id":"5924cc0e4f1c1ba93e536225","slug":"the-situation-is-stressful-on-the-line-of-control-indian-army-did-high-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक पोस्टों को ध्वस्त करने के बाद LoC पर हालात तनावपूर्ण, भारतीय सेना ने किया हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पोस्टों को ध्वस्त करने के बाद LoC पर हालात तनावपूर्ण, भारतीय सेना ने किया हाई अलर्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 24 May 2017 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना द्वारा पाक के सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के बाद से नियंत्रण रेखा पर हालात पहले से ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। भारतीय सेना द्वारा कुछ ही मिनटों में पाक सेना की पोस्टों को पूरी तरह से ध्वस्त करने का वीडियो मंगलवार को जारी होने के बाद नियंत्रण रेखा पर हालात जंग जैसे बने हुए हैं।
विज्ञापन
पाक सेना द्वारा अब बदला लेने की आशंका के चलते भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट कर दिया है। आलम यह है कि जिले के नियंत्रण रेखा से जुडे़ सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
नौशेरा सेक्टर के कई गांवों से पहले से ही सैकड़ों परिवारों को वहां से हटा कर राहत शिविरों में रखा गया है। अब जिले की मंजाकोट तहसील के नियंत्रण रेखा से जुडे़ गांवों व ढुंगी ब्लाक के उन गांवों को अलर्ट पर रखा गया है, जहां पर पाक सेना बदला लेने की कोशिश कर सकती है। फिलहाल अभी तक मंजाकोट व डुंगी में लोगों को शिफ्ट नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में सेना के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भारतीय सेना द्वारा पाक सेना की पोस्टों को ध्वस्त करने के बाद अब एलओसी पर सेना पहले से भी कहीं अधिक अलर्ट पर है। अधिकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा पर जंग जैसे हालात बने हुए हैं।
पाक सेना बदले की कार्रवाई कर सकती है। लिहाजा हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। एलओसी पर पहले से ही आधुनिक हथियार और तोपें तैयार रखी गई हैं। अब केवल पाक सेना की ओर से शुरुआत करने का इंतजार किया जा रहा है।
कहां-कहां है अधिक खतरा
शाम के बाद लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जाता
सेना के अधिकारी के अनुसार आम लोगों की सुरक्षा सेना की पहली प्राथमिकता है। लोगों को शिफ्ट करने का काम सिविल प्रशासन का है, लेकिन सेना ने लोगों को एहतियात के तौर पर पहले से अधिक अलर्ट कर दिया है। शाम के बाद अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। स्कूलों में तो वैसे भी छुट्टियां हैं और काम पर जाने वाले लोगों को भी जल्द लौटने की सलाह दी गई है।
कहां-कहां है अधिक खतरा
सैन्य सूत्रों के अनुसार पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी करने की आशंका नौशेरा के कलसियां, पुखरनी, लाम, झंगड़, कलाल, शेर मकड़ी, केरी, मंजाकोट के नैक्का, पंजग्राई, गंभीर, प्रयाली, कुंडी नक्कड़, राजधानी और ढुंगी के नंबलां, चिट्टी बकरी, रेती मिट्टी, सूलीतड़ा, रथाली, बसाली आदि ऐसे गांव हैं, जहां अब हालात सामान्य नहीं हैं। दहशत का माहौल बना हुआ है।
''आने वाले समय में हालात और भी खराब हो सकते हैं। पाक सेना द्वारा प्रतिशोध की पूरी आशंका है। नियंत्रण रेखा के हालात को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दे दिए गए हैं। छुट्टी पर गए सभी कर्मियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने के निर्देश भी दिए गए हैं।''
-डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, डीसी, राजोरी