फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The government develop Jammu and Kashmir

निर्मल सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 06 Mar 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Mar 2016 03:36 PM IST
सार

  • ‌न‌िर्मल स‌िंह ने पाक की कारतूत की न‌िंदा की
  • डींगा अंब से छलां तक 3.35 करोड़ की लागत से ब्लैक टॉपिंग का कार्य भी शुरू करवाया

विज्ञापन
The government develop Jammu and Kashmir
न‌िर्मल स‌िंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस महीने के कार्यकाल में ही राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने व्यापक स्तर पर विकास की पहल की है। एम्स, आईआईटी, आईआईएमसी और एक्सप्रेस जैसे मेगा प्रोजेक्ट शुरू करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं वहीं बिलावर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत से विकास कार्य शुरू करवाए।

विज्ञापन


यह बातें पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने मेला और डींगा अंब गांव में जनसभाओं के दौरान कहीं। सिंह ने कहा सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने आम जनता को लाभ दिलाने का प्रयास किया। राजनेताओं और ठेकेदारों के बीच होने वाले गठजोड़ को तोड़कर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर डा. निर्मल सिंह ने दयालाचक छलां मार्ग पर दसानू, डींगा अंब से छलां तक 3.35 करोड़ की लागत से ब्लैक टॉपिंग के कार्य को शुरू करवाया। वहीं 35 लाख रूपए की लागत से कम्युनिटी फेसिलिटेशन सेंटर का नींव पत्थर भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी को पंचायत और स्थानीय निकाय स्तर पर मजबूती देने में सभी को जुट जाना चाहिए। बाद में पूर्व डिप्टी सीएम ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक का आयोजन किया।


पूर्व डिप्टी सीएम और बिलावर विधायक डा. निर्मल सिंह ने आरएस पुरा में पाकिस्तान द्वारा सुरंग खोदने की घटना को आड़े हाथों लिया है। सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर में खलल डालने के लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा और एनडीए सरकार के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। उसके बाद पार्टी और सबसे आखिर में व्यक्ति विशेष आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed