फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Target Killing in Jammu Kashmir Hindu teacher shot dead at Kulgam school

Target Killing: घाटी में शिक्षिका की हत्या से गम और गुस्सा, बोले लोग- वो तो सिर्फ पढ़ाती थीं...क्या बिगाड़ा था आतंकवादियों का

Wed, 01 Jun 2022 04:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला, नेटवर्क, सांबा।
अमर उजाला, नेटवर्क, सांबा। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Jun 2022 04:53 AM IST
सार

रजनीबाला और उनके पति राजकुमार शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती जिस स्कूल में थी, वह अलग-थलग था, जहां लंबा रास्ता पैदल ही तय करना पड़ता था।

विज्ञापन
Target Killing in Jammu Kashmir Hindu teacher shot dead at Kulgam school
शिक्षिका रजनीबाला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांबा के नानके चक गांव में मातम पसरा है। विलाप में डूबे परिवार वाले पूछ रहे हैं, रजनी ने क्या गुनाह किया था। वो तो शिक्षक थी। बच्चों को पढ़ाती थी। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। हत्यारों ने सभी का भरोसा तोड़ दिया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने दूर-दूर से पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन



पति संग पोस्टिंग का एक दिन पहले हुआ था आदेश
रजनीबाला और उनके पति राजकुमार शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती जिस स्कूल में थी, वह अलग-थलग था, जहां लंबा रास्ता पैदल ही तय करना पड़ता था।

रजनी के पति राजकुमार ने बताया कि वे लंबे समय से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से एक ही स्कूल में दोनों की तैनाती की गुहार लगा रहे थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जब सुनवाई नहीं की तो वे सीधे निदेशक स्कूल शिक्षा के पास चले गए। हालात को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशक ने रजनी की पोस्टिंग पति के स्कूल में करने का आदेश जारी कर दिया। वे इसी तैयारी में थे कि रजनी का कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा : रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हथियार बरामद
पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के राजपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने रातभर चली मुठभेड़ के बाद मंगलवार तड़के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से दो एके 47 राइफल और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। ये दोनों कई सरकारी कर्मियों की हत्या में शामिल थे। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर व शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई। आतंकी शाहिद महिला शकीला व लुरगाम त्राल के सरकारी कर्मचारी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed