फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   students in NIT Srinagar demand security

कश्मीरी-गैर कश्मीरी छात्रों में तकरार

Tue, 05 Apr 2016 02:36 PM IST
माजिद जहांगीर, श्रीनगर से/बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
माजिद जहांगीर, श्रीनगर से/बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Tue, 05 Apr 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
students in NIT Srinagar demand security
Legislator Engineer Rashid - फोटो : माजिद जहांगीर

श्रीनगर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में वर्ल्ड टी-20 मैच को लेकर कश्मीरी और ग़ैर-कश्मीरी छात्रों में गुरुवार से तनाव बना हुआ है।गुरुवार को वेस्ट इंडीज की जीत और भारत की हार पर पूरे कश्मीर में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया था। इससे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भी अछूता नहीं था 

विज्ञापन


जहां कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाया था। इंस्टीट्यूट में मौजूद ग़ैर-कश्मीरी छात्रों के हॉस्टल पर कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाने के दौरान कथित तौर पर पत्थर फेंके थे। बीते शुक्रवार को इंस्टीट्यूट के गैर-कश्मीरी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय नारे लगाए, जिसकी वजह से कश्मीरी छात्र भड़क उठे।
विज्ञापन


रविवार को निर्दलीय विधायक इंजीनयर रशीद ने श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंस्टीट्यूट के एक घायल कश्मीरी छात्र इम्तियाज़ अहमद को मीडिया के सामने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर इम्तियाज़ पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो वह इंस्टीट्यूट के गेट के आगे धरने पर बैठेंगे।'इस घटना के बाद शुक्रवार को इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने सोमवार तक संस्थान को बंद रखने का फ़ैसला लिया है।

हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन सईद अली गिलानी ने भी उगला जहर

students in NIT Srinagar demand security
एनआईटी श्रीनगर - फोटो : ANI

हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन सईद अली गिलानी ने कहा, 'कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ पहले ये सब केवल कश्मीर के बाहर होता रहा, लेकिन अब कश्मीर में भी हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

बीजेपी के कश्मीर यूनिट के प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने गिलानी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि हर एक को ये अधिकार है कि वह तिरंगा लहराए और राष्ट्रीय नारे लगाए।

शनिवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने इंस्टीट्यूट के कश्मीरी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया था। इंस्टीट्यूट प्रशासन ने इस पूरे मामले में जाँच के आदेश दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed