फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   water of Maa Kheer Bhawani water tank turned red Kashmiri Pandits said when situation worsened in 1990 the color turned black

गांदरबल: मां खीर भवानी के जल कुंड का पानी हुआ लाल, कश्मीरी पंडित बोले- अच्छा संकेत नहीं

Thu, 19 May 2022 01:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 May 2022 01:57 PM IST
सार

जल कुंड का रंग काला और लाल होना सही संकेत नहीं है। कुलदीप के अनुसार हरा, नीला और बाकी रंग अच्छे संकेत देते हैं। उन्होंने कहा कि जब 90 के दशक में हालात खराब हुए थे तब भी इसका रंग काला हुआ था।

विज्ञापन
water of Maa Kheer Bhawani water tank turned red Kashmiri Pandits said when situation worsened in 1990 the color turned black
मां खीर भवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित माता खीर भवानी के जल कुंड के पानी का रंग लाल हो गया है। स्थानीय कश्मीरी पंडितों के अनुसार यह एक खतरे का संकेत है। उनके अनुसार जब भी कश्मीर घाटी में कोई भी विपदा आती है तो इसका संकेत जल कुंड के रंग बदलने से मिलता है।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के तुलमुला गांव में स्थित माता खीर भवानी के इस मंदिर की खास बात यहां का जल कुंड है। भक्तों के अलावा स्थानीय लोगों की मान्यता है कि  यहां के जल कुंड में पानी के रंग से लोगों को आने वाले समय का ज्ञान हो जाता है। पानी का रंग लाल, पीला या काला होना किसी बड़ी समस्या के आने का प्रतीक माना जाता है, जबकि सफेद, नीला या हल्का रंग अच्छाई के प्रतीक माने जाते हैं। भक्तों ने भी जल कुंड के रंग में परिवर्तन होते स्वयं देखा है। खासकर 90 के दशक में जब कश्मीर घाटी में हालात खराब थे।
विज्ञापन


गांदरबल के एक स्थानीय कश्मीरी पंडित कुलदीप ने कहा, धीरे-धीरे ऐसा लग रहा है कि माता हम पर कृपा बनाएगी लेकिन आज से दो दिन पहले जल कुंड का पानी काफी गुड़े लाल रंग का हो गया। जल कुंड का रंग काला और लाल होना सही संकेत नहीं है। कुलदीप के अनुसार हरा, नीला और बाकी रंग अच्छे संकेत देते हैं। उन्होंने कहा कि जब 90 के दशक में हालात खराब हुए थे तब भी इसका रंग काला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय पंडितों का कश्मीर में नरसंहार हुआ था और उनका यहां से पलायन हुआ था। आज फिर से यहां बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा है तो इस जल कुंड का रंग हमें सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। वहीं एक अन्य महिला भक्त अनुराधा ने बताया कि उन्हें 10-15 दिन हो गए यहां पर, लेकिन कुंड के पानी का रंग सही नहीं है। इससे पहले जब रंग बदला था तो कोरोना फैलना शुरू हुआ। अब फिर से रंग बदल गया है। ऐसा लगता है फिर से हालात खराब होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपदा आने वाली होती है तो इस कुंड के पानी का रंग बदलता रहता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पानी का रंग लाल है, जोकि खतरे का संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed