{"_id":"6922b854f1ff5dad250e3a8d","slug":"was-running-terrorist-activities-from-pakistan-property-in-tral-attached-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: त्राल में पाकिस्तानी आतंकी की संपत्ति कुर्क, जेकेएनओपी से जुड़ाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: त्राल में पाकिस्तानी आतंकी की संपत्ति कुर्क, जेकेएनओपी से जुड़ाव का आरोप
Sun, 23 Nov 2025 01:06 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:06 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के अवंतिपोरा में पुलिस ने जेकेएनओपी आतंकी मुबाशिर अहमद की संपत्ति कुर्क की, जो पीओके से संचालित नेटवर्क के जरिए हथियार और आतंक फैलाने में शामिल था।
विज्ञापन
संपत्ति जब्ती की कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आतंकी की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के अवंतिपोरा में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिस संपत्ति को कुर्क किया है, वह मुबाशिर अहमद नाम के व्यक्ति की है, जो जम्मू-कश्मीर नेशनल ऑपरेटिंग (जेकेएनओपी) नामक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
यह संगठन पीओके से संचालित होता है और घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में संलिप्त माना जाता है। मुबाशिर अहमद त्राल के सैयदाबाद पस्तूना का रहने वाला है। उस पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है। पूछताछ में सामने आया कि आतंकी इलाके में हथियार और गोला-बारूद भेजता था ताकि स्थानीय नेटवर्क को सक्रिय किया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि यह ऑपरेशन आतंकवाद से लड़ने और इसके एको सिस्टम को खत्म करने के इरादे को दर्शाता है।
विज्ञापन
सुरनकोट में नशा तस्कर की 60 लाख की संपति कुर्क
जिले में नार्को-टेरर इकोसिस्टम के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने नशा तस्कर सज्जाद हुसैन शाह पुत्र सरफराज हुसैन शाह निवासी गांव पोठा तहसील सुरनकोट की 60 लाख रुपये की अचल संपति को कुर्क किया। पुलिस ने गांव पोठा में संपति को कुर्क किया। आरोपी आदतन अपराधी है और जिले में कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी की गैरकानूनी तरीके से कमाई गई आय से अर्जित किए जाने के आधार पर की है।
विज्ञापन