फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Vistadome in Kashmir to start form october 19 all weather glass ceiling AC train budgam to banihal

Vistadome in Kashmir: धरती के स्वर्ग का सफर होगा और भी सुहाना, कल से चलेगी विस्टाडोम कोच, ये हैं खासियतें

Wed, 18 Oct 2023 03:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

उत्तर रेलवे कश्मीर में विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) विशेष ट्रेन बडगाम से बनिहाल के बीच 19 अक्तूबर से शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन अगले साल 18 जनवरी तक चलेगी जो कुल 184 फेरे लगाएगी। ट्रेन का किराया 180 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

विज्ञापन
Vistadome in Kashmir to start form october 19 all weather glass ceiling AC train budgam to banihal
हेरिटेज विस्टाडोम मीटरगेज ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियों के मनोरम दृश्य अब ट्रेन से निहार सकेंगे। शिमला की तरह उत्तर रेलवे कश्मीर में विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) विशेष ट्रेन बडगाम से बनिहाल के बीच वीरवार यानी 19 अक्तूबर से अगले साल 18 जनवरी तक चलेगी जो कुल 184 फेरे लगाएगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन से रेलवे बोर्ड को सुरक्षा को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर रेलवे ने ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन किराया 180 से 200 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

विज्ञापन


विस्टाडोम (पारदर्शी कोच) कुल 90 किमी का सफर तय करेगी, जिसमें 12 स्टेशन आते हैं। बडगाम से चलते हुए ट्रेन श्रीनगर, पंपोर, काकपोर, अंवतिपोरा, पंजगाम, बिजबिहाड़ा, अनंतनाग, सदूरा, काजीगुंड, हिल्लर शाहाबाद से होते हुए बनिहाल पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन आधुनिक सुविधाएं के साथ चलने को तैयार है। विस्टाडोम ट्रेन में कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से बड़ी व पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन से बाहर व आसमान की नजारा बेहतर दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्टाडोम कोच में एलईडी लाइट, घूमने वाली सीटें और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली है, जो यात्रियों को सफर का बेहतर अनुभव करवाएगी। कश्मीर में अब ठंड का मौसम है। ऐसे में विस्टाडोम ट्रेन में एसी है, जो कोच के अंदर के तापमान को गर्म रखेगी। इस विशेष ट्रेन की घोषणा 2017 के केंद्रीय बजट में जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के लिए की गई थी।

Vistadome in Kashmir to start form october 19 all weather glass ceiling AC train budgam to banihal
विस्टाडोम कोच - फोटो : Agency (File Photo)

यह है विस्टाडोम ट्रेन के चलने का शैड्यूल

बडगाम –बनिहाल के बीच ट्रेन नंबर 04688/04687 चलेगी। यह ट्रेन कुल 184 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04688 बडगाम-बनिहाल 19 अक्तूबर से 18 जनवरी तक चलेगी। ट्रेन बडगाम से सुबह 9:10 बजे चलेगी और 11.05 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04687 बनिहाल-बडगाम 19 अक्तूबर से 18 जनवरी तक चलेगी। बनिहाल से यह ट्रेन शाम 4.50 बजे चलेगी और 6.35 बजे बडगाम पहुंचेगी। ट्रेन श्रीनगर, अवंतीपुरा, अनंतनाग और काजीगुंड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Vistadome in Kashmir to start form october 19 all weather glass ceiling AC train budgam to banihal
Vistadome coach - फोटो : ANI

दशहरा, दिवाली और छठ पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- वाराणासी के बीच त्यौहार विशेष ट्रेन चल रही है। 04610-04609 ट्रेन चार फेरे लगाएगी। सोमवार 16 अक्तूबर को ट्रेन नंबर 04610 कटड़ा से वाराणसी से लिए रवाना हुई थी। अब कटड़ा ये ट्रेन 20 अक्तूबर को चलेगी। वहीं 04609 वाराणसी- कटड़ा 18 और 20 अक्तूबर को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed