{"_id":"5faac8798ebc3e9bed14beed","slug":"villagers-took-out-a-procession-by-selling-land-by-fraudulently-shrinagar-news-drn361666280","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी भूमि को फर्जीवाड़ा कर बेचने से गुस्साएं इडवालस्यूं पट्टी के गिरगांव, पीपलकोटी और क्वीराली गांव के ग्रामीणों ने बाजार से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने उपखजिन का भंडारण कर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए खननकारियों के कब्जे से जमीन मुक्त कराने की मांग की।
मंगलवार को ग्राम पंचायत असनोली व गिरगांव के ग्रामीण यूनिवर्सिटी मार्केट में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने लगभग डेढ़ किमी लंबा जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि उनकी सिरसोट और चमसेरा लगा गिरगांव में पैतृक सिंचित कृ़षि भूमि है। 23 मई को सिरसोट में मृतक जगदीश प्रसाद मैठाणी की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर खननकारी को बेच दी गई। आरोप लगाया कि इसके लिए गांव के एक व्यक्ति ने मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड बनाया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब सब लोग घरों में थे, तो खनकारियों ने सरकारी भूमि पर सड़क निकालकर ग्रामीणों की सिंचित भूमि पर कब्जा कर लिया। उनकी सिंचित भूमि पर रेत-बजरी का भंडारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने खननकारी को गुलेथ गांव में भंडारण की अनुमति दी है, लेकिन वह सिरसोट व चमसेरा में भंडारण कर रहा है। तहसील में ग्रामीणों ने तहसीलदार सुनील राज को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। जुलूस में नंदकिशोर मैठाणी, सच्चिदानंद खंडूड़ी, प्रमोद नौटियाल, गिरीश नौटियाल, सुबोध हटवाल, अजय हटवाल, दुर्गा प्रसाद गैरोला, मधुसूदन खंडूड़ी, जानकी प्रसाद व सतीश प्रसाद आदि शामिल थे।