फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   University students during the research are subject to change.

शोध के दौरान विवि बदल सकती हैं छात्राएं

Fri, 03 Feb 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
University students during the research are subject to change.
Research

यूजीसी के नए नियमानुसार अब शोध छात्राएं पीएचडी के दौरान विवि बदल सकती हैं। माना जा रहा है कि शादी के बाद शोध छात्राओं के शोध कार्य छोड़ने के आंकड़ों को देखते हुए यूजीसी ने यह कदम उठाया है। यूजीसी ने इस संबंध में सभी विश्व विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी किए है।

विज्ञापन


यूजीसी ने शोध (पीएचडी) छात्राओं को कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं, जिससे छात्राओं को शोध कार्य पूरा करने में सहूलियत होगी। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी है। गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि यूजीसी के निर्देशानुसार अब शोध छात्राएं शोध के दौरान विवि व गाइड बदल सकती हैं। पूर्व में छात्र शोध के लिए जिस विवि में पंजीकृत होता था।
विज्ञापन


उसी विवि से शोध कार्य पूरा करने की बाध्यता थी, लेकिन छात्राएं अब विवि व गाइड बदल सकती हैं। हालांकि जिस विवि में शोध छात्रा पंजीकृत है व जिस विवि में वह जाना चाहती है, दोनों में शोध (पीएचडी) में प्रवेश के मानक समान होने चाहिए। विवि व गाइड बदलने के लिए छात्रा को दोनों विश्वविद्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आवश्यक
छात्रों की सहूलियत के लिए यूजीसी ने यह निर्णय लिया है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है। जिस विवि से छात्रा शोध छोड़ रही है और जहां वह आगे शोध करना चाहती है उन दोनों विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए मानक समान होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed