फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Union Minister Arjun Munda said, the role of police is important in bringing peace in Jammu and Kashmir

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में शांति लाने में पुलिस की भूमिका अहम

विज्ञापन
Union Minister Arjun Munda said, the role of police is important in bringing peace in Jammu and Kashmir
श्रीनगर। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश में शांति लाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस की भूमिका को अहम बताया है। वह शुक्रवार को बांदीपोरा जिला पुलिस लाइन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन के जवानों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में आतंकवाद, नशीले पदार्थो की तस्करी जैसे विभिन्न मोर्चों पर सीआरपीएफ व पुलिस के साझा अभियानों की सराहना करते हुए इन्हें अहम बताया। केंद्रीय मंत्री को सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के कमांडेंट राकेश शर्मा ने जिले में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किए गए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने बांदीपोरा जिला अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और उनसे अतिरिक्त जोश और उत्साह के साथ काम करना जारी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed