पुलवामा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद
पुलवामा के यारवन जंगल में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के दो संदिग्ध मददगार गिरफ्तार जिनके पास से पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो संदिग्ध मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। दोनों को राजपोरा के सीबी नाथ इलाके के यारवन जंगल से पकड़ा गया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।
आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने और इलाके में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया था। सुरक्षा बलों को यारवन जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर आते देखा। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार कहां से आए और दोनों के आतंकी नेटवर्क से क्या संबंध हैं।
सोमवार रात सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में भी तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया था।