फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two pdp MPs will not rally

पीडीपी के दो सांसद रैली से रहेंगे दूर

Sat, 07 Nov 2015 01:59 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two pdp MPs will not rally

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में पीडीपी के दो वरिष्ठ नेता और सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग और तारिक हमीद कर्रा भाग लेने नहीं जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेग को अभी तक किसी ओर से न्योता नहीं पहुंचा है। इसलिए उनका कहना है कि जब तक न्योता नहीं आएगा, वह कैसे जा सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं कर्रा को भी औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। इसलिए उन्होंने रैली में भाग लेने से इंकार किया है। यह भी कहा है कि अगर मुझे न्योता मिला भी होता, तब भी नहीं जाता। उन्होंने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन की विफलता और कुशासन पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष समय-समय पर सामने रखा है।
विज्ञापन


मेरी लड़ाई अंतरात्मा की लड़ाई और विचारों की लड़ाई नहीं है। कहा कि गठबंधन पीडीपी के विचार को गुलाम बनाकर किया गया है। मैं अभी भी पीडीपी नेतृत्व द्वारा गठबंधन एजेंडा में सुधार की मांग करता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री से असहिष्णुता तथा सांप्रदायिकता पर स्पष्ट संदेश देने का आग्रह किया कि इन दोनों को देश के किसी कोने में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed