{"_id":"63d20b2a0943537afa463e4d","slug":"tricolour-flies-high-atop-clock-tower-at-lal-chowk-in-srinagar-on-republicday-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
Thu, 26 Jan 2023 10:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 26 Jan 2023 10:40 AM IST
सार
श्रीनगर के लाल चौक स्थित क्लॉक टावर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। जम्मू में एमए स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
Lal Chowk Srinagar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक स्थित क्लॉक टावर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। श्रीनगर में इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर में आयोजित किया गया है। वहीं, जम्मू में एमए स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस के चलते प्रदेशभर में सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वर्दीधारी पूरी तैयारी में हैं। जमीन से आसमान तक देशविरोधी तत्वों पर नजर रखी जा रही है। एमए स्टेडियम और इसके आसपास पुलिस ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहर के सभी संवेदनशील स्थलों और इलाकों में भी ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों की जगह-जगह तैनाती की गई है।