फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourism must be kept away from politics said Omar Abdullah

घाटी में फिर से लौटेगी रौनक: पर्यटन हमारी कमाई का जरिया है...न कि राजनीति का मोहरा; बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Tue, 27 May 2025 05:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 27 May 2025 05:06 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटन को राजनीति से अलग रखना होगा क्योंकि यह राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बायसरन हमले के बाद सरकार संवेदनशील स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर रही है, सुरक्षित जगहों को दोबारा खोलने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Tourism must be kept away from politics said Omar Abdullah
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पर्यटन को संघर्ष और राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। क्योंकी पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राज्य के लोगों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। दुर्भाग्यवश, बीते वर्षों में यह मुद्दा राजनीतिक परिस्थितियों में उलझ गया है, लेकिन राज्य सरकार इसे मौजूदा हालात से अलग रखने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा हम चाहते हैं कि दुनिया जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को आर्थिक गतिविधि के रूप में देखे, न कि किसी राजनीतिक चश्मे से। हमें सतर्क रहना होगा, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि जल्द ही कश्मीर घाटी में पर्यटन फिर से शुरू हो सके।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले पांच से छह हफ्ते देश के लिए मुश्किल रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी कीमत जम्मू-कश्मीर ने चुकाई है। उनका भरोसा जताया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर सरकार को हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बायसरन हमले के बाद सुरक्षा ऑडिट का फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बायसरन में हुए हमले के बाद कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थानों की सुरक्षा की जांच की जाएगी। ऑडिट के बाद जो स्थान सुरक्षित पाए जाएंगे, वे फिर से खोले जाएंगे ताकि पर्यटन दोबारा शुरू हो सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed