फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tiranga rally in Dal Lake srinagar LG manoj sinha said Tiranga Utsav is celebration of ideals

Har Ghar Tiranga: डल झील में तिरंगा रैली आयोजित, LG बोले- देश के आदर्शों और आकांक्षाओं का पर्व है तिरंगा उत्सव

Fri, 12 Aug 2022 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Aug 2022 02:50 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 13 से 15 अगस्त तक सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
Tiranga rally in Dal Lake srinagar LG manoj sinha said Tiranga Utsav is celebration of ideals
डल झील में तिरंगा रैली आयोजित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर डल झील में 'हर घर तिरंगा' रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तिरंगा उत्सव देश के आदर्शों और आकांक्षाओं का पर्व है।

विज्ञापन

 
उपराज्यपाल ने कहा, 'मैं सभी से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में शामिल होने की अपील करता हूं।' स्वतंत्रता के 75 साल के उपलक्ष्य पर श्रीनगर जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित तिरंगा उत्सव में सैकड़ों शिकारे तिरंगा लेकर रैली में शामिल हुए। रैली की शुरुआत पुलिस पाइप बैंड ने राष्ट्रगान बजाकर की। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान में लोगों की भरपूर भागीदारी देखी जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान श्रीनगर डीडीसी अध्यक्ष आफताब मलिक, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोल, श्रीनगर उपायुक्त मोहम्मद एजाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed