फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Three thousand students will participate in the air show to be held over Dal Lake

डल झील के ऊपर होने वाले एयर शो में तीन हजार छात्र लेंगे भाग

विज्ञापन
Three thousand students will participate in the air show to be held over Dal Lake
श्रीनगर। कश्मीरी युवाओं को वायुसेना की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रशासन और वायु सेना मिलकर सितंबर के अंत में डल झील के ऊपर एक एयर शो का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में लड़ाकू जेट, हेलिकॉप्टर और पैराशूट डल झील के ऊपर पर मंडराते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि 26 सितंबर को होने वाला एयर शो आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हो रहा है। इसका नाम अपने सपनों को पंख दें रखा गया है। इससे जम्मू-कश्मीर के युवाओं को विमानन क्षेत्र की ओर आकर्षित किया जा सके। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पांडुरंग के पोल ने कहा कि घाटी के युवाओं का सामान्य रूप से विमानन क्षेत्र और विशेष रूप से वायुसेना में प्रतिनिधित्व कम है। इसलिए इस आयोजन का उद्देश्य इन क्षेत्रों में अवसरों का प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए जनजातीय कार्य विभाग आगामी प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न जनजातीय समुदायों के 30 से 40 युवाओं को शॉटलिस्ट करेगा। इन्हें मुफ्त में पायलट बनने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एयर शो के दौरान सूर्य किरण एयरोबेटिक्स टीम का एयर डिस्प्ले, पैरामोटर और पॉवर हैंड ग्लाइडर डिस्प्ले, मिग 21 बाइसन शामिल होगा। इसके अलावाए एयर शो में आकाशगंगा स्काई डाइविंग डिस्प्ले और फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के लिए श्रीनगर और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सरकारी और निजी स्कूलों को आमंत्रित किया जाना है। करीब 700 टीचर और 3000 छात्र शो में भाग लेंगे। 25 सितंबर को इस आयोजन की फुल ड्रेस रिहर्सल की योजना है। डिवीजनल कमिश्नर ने बताया कि वायु सेना के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए एसकेआईसीसी में करियर स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बारे में मंगलवार को एसकेआईसीसी में छात्रों की भागीदारी के संबंध में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed