फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   three terrorists including two pakistanis sent to attack amarnath yatra killed

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में हमले के लिए भेजे गए तीन आतंकी ढेर, घाटी में दो दिन में छह दहशतगर्द मार गिराए

Tue, 14 Jun 2022 04:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 04:46 AM IST
सार

सोमवार देर रात पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अमरनाथ यात्रा पर हमला करने के मकसद से आए तीन आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया है।  मारे गए आतंकियों में लश्कर ए ताइबा के दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। आईजी ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
three terrorists including two pakistanis sent to attack amarnath yatra killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

 पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा में हमले के लिए भेजे गए लश्कर ए ताइबा के दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकियों को पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों से दो एके 47 राइफल, मैट्रिक्स शीट, वाई एसएमएस डिवाइस, पाकिस्तान निर्मित दवाएं तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


आईजी ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। शहर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। इससे पहले रविवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर आतंकी आदिल पर्रे को मार गिराया गया था। श्रीनगर में दो दिन में चार और घाटी में छह आतंकियों को मारने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि यह ग्रुप सोपोर मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। सटीक सूचना के आधार पर इन्हें मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों के पास से बरामद दस्तावेज के आधार पर एक की शिनाख्त पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी अब्दुल्ला गोजरी के रूप में हुई है। दूसरा अनंतनाग के पहलगाम निवासी आदिल हुसैन मीर उर्फ सूफियान उर्फ मुसाब था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह 2018 में वाघा बॉर्डर से वीजा पर पाकिस्तान गया था। आईजी ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलरों ने दो पाकिस्तानी तथा एक स्थानीय आतंकी आदिल को अमरनाथ यात्रा के दौरान हमले के लिए भेजा था। मुठभेड़ में तीनों मारे गए हैं। 


बिना सेना व सीआरपीएफ के ऑपरेशन
उन्होंने बताया कि लगातार दूसरे दिन पुलिस ने आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। इस ऑपरेशन को पुलिस के एसओजी ने अंजाम दिया। इसमें सेना व सीआरपीएफ की कोई भागीदारी नहीं रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed