{"_id":"62364ac70b658143fb09bc18","slug":"three-terrorist-attacks-in-70-minutes-in-kashmir-one-youth-and-two-jawans-injured-grenades-fired-at-crpf-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 70 मिनट में तीन आतंकी हमले: गैर स्थानीय युवक को मारी गोली, सीआरपीएफ दलों पर दागे ग्रेनेड, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 70 मिनट में तीन आतंकी हमले: गैर स्थानीय युवक को मारी गोली, सीआरपीएफ दलों पर दागे ग्रेनेड, दो जवान घायल
Sun, 20 Mar 2022 11:17 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:17 AM IST
सार
पुलवामा जिले के अरिहाल इलाके में शनिवार रात 9.10 बजे आतंकियों ने एक गैर स्थानीय युवक को गोलीमार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाबलों के लगातार कस रहे शिकंजे से बौखलाए आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में शनिवार की शाम 70 मिनट के बीच तीन हमले कर एक गैर स्थानीय युवक व दो सीआरपीएफ जवानों को जख्मी कर दिया। सुरक्षाबलों ने इन इलाकों को घेर कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। पुलवामा जिले के अरिहाल इलाके में शनिवार रात 9.10 बजे आतंकियों ने एक गैर स्थानीय युवक को गोलीमार दी।
विज्ञापन
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसकी पहचान यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले मोह्म्द अकरम के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है और उसने युवक को क्यों निशाना बनाया। उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी मोहम्मद अकरम के रूप में हुई। जो यहां बढ़ई का काम करता था।
विज्ञापन
शोपियां के जैनपोरा इलाके में शाम लगभग 7.50 बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन के कैंप ग्रेनेड हमला किया। हमले में एक सीआरपीएफ जवान को मामूली चोट आई है। जबकि तीसरी घटना में त्राल में शाम 7.40 बजे आतंकियों ने 180वीं बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड दागा। हमले में एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सभी घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन