{"_id":"6079da358ebc3e8d195ad107","slug":"three-arrested-including-bjp-panch-on-charges-of-recovery-as-a-terrorist-shrinagar-news-jmu2336110100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बनकर वसूली के आरोप में भाजपा पंच समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी बनकर वसूली के आरोप में भाजपा पंच समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। आतंकी बनकर नकली हथियारों के बल पर एक मेवा व्यापारी के घर घुसकर जबरन वसूली के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को बारामुला जिले के सोपोर से भाजपा के एक पंच समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि भाजपा का एक पांच अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
सोपोर पुलिस के अनुसार पंजीपोरा के मुदस्सिर अहमद शेख ने शिकायत की तीन अप्रैल की रात को नादिहाल हमदानिया कॉलोनी में रह रहे उनके ससुर गुलाम नबी लोन के घर में कुछ अज्ञात लोग हथियार लेकर दाखिल हो गए और उनसे कहा कि उन्हें दक्षिण कश्मीर छोड़ दें। इतना ही नहीं आरोपियों ने दो मोबाइल फोन भी छीन लिए और उनसे कहा कि इसकी जानकारी किसी को न दें। पांजला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की तफ्तीश शुरू की।
पुलिस के अनुसार तफ्तीश के दौरान टेक्निकल साक्ष्य पर सोपोर मिनिपोरा के भाजपा के पंच मेहराजुद्दीन राथर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान उसने कबूला कि तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने यह साजिश रची थी। आरोपी की पहचान नादिहाल के बशीर अहमद लोन, दछिनपोरा रूहामा के मोहम्मद दिलावर ख्वाजा और हर्दपोरा अच्छाबल अनंतनाग के मो सलीम वानी के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने पंच समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सरपंच मो सलीम अभी भी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मेहराज और सलीम ने लोन ट्रेडर्स से जबरन वसूली की साजिश रची थी। मेहराज ने बशीर से संपर्क किया था जिसने आगे दिलावर को नकली हथियार का बंदोबस्त करने के लिए कहा। पुलिस ने नकली हथियार भी बरामद किए हैं।