{"_id":"589603354f1c1b5d21e81020","slug":"the-melted-butter-lotus-ritual-for-world-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति के लिए हुआ घृत कमल अनुष्ठान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शांति के लिए हुआ घृत कमल अनुष्ठान
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर कमलेश्वर महादेव मंदिर में घृत कमल के मौके पर शिवलिंग को घी से ढकते मंहत आशुतोष पुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में सुख समृद्धि के लिए हर वर्ष की तरह माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी को घृतकमल अनुष्ठान का आयोजन किया गया। देर रात किए गए अनुष्ठान में महंत आशुतोष पुरी ने दिगंबर अवस्था में शिव लिंग की लोट परिक्रमा की। अनुष्ठान के अंत में शिव को 108 कमल भी अर्पित किए गए।
विज्ञापन
कमलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को हुए अनुष्ठान में मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि विश्व में सुख शांति व समृद्धि के लिए घृत कमल अनुष्ठान संपन्न किया जाता है। अनुष्ठान में शिव लिंग को वर नारायण (दूल्हा) की तरह सजाकर भगवान को 56 प्रकार के भोग भी लगाए गए। इसके बाद महंत आशुतोष पुरी ने शिव लिंग के चारों ओर महंत दिगंबर अवस्था में लोट परिक्रमा की। अनुष्ठान के अंत में भगवान शिव को 108 कमल अर्पित किए गए।
विज्ञापन
अनुष्ठान की प्रक्रियाएं आचार्य दुर्गा प्रसाद बमराणा ने संपन्न कराई। आचार्य आनंद प्रकाश, पवनेश गोदियाल, मनीष बलोनी, प्रकाश चंद्र खंकरियाल, जगदीश चंद्र नैथानी, अरविंद पुरी आदि ने अनुष्ठान में विशेष सहयोग दिया। शुक्रवार रात को संपन्न हुए इस अनुष्ठान में स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
विज्ञापन