कुलगाम में आतंकी हमला: पूर्व सैनिक के पेट में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत; पत्नी और बेटी भी घायल
कुलगाम जिले के बेहीबाग में आतंकी हमले में पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे शहीद, पत्नी और बेटी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने बेहीबाग में घर में घुसकर गोलियां बरसाईं। इससे पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे (39), उनकी पत्नी आइना (32) और बेटी साइना (13) घायल हो गईं। आतंकियों ने पूर्व सैनिक पर नजदीक से गोलियां चलाईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में ले जाया गया।
जहां पर मंजूर अहमद ने दम तोड़ दिया। घायल पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है। मंजूर अहमद एक वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।अधिकारियों ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
आतंकियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य : चिनार कोर
भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, निहत्थे नागरिकों पर आतंकियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य है। निर्दोष महिला और बच्चे को भी नहीं बख्शा गया। एक संयुक्त घेरा बनाकर बेहीबाग में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनापूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे साहब की दुखद हत्या से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायल पत्नी और बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कामना करता हूं। ऐसी जघन्य हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.