फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

अवंतीपोरा में हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर आतंकी संगठन ह्जिबुल मुजाहिदीन के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाशाली खर्यू में अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 185 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक इनपुट के आधार पर कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्हें इलाके में सेब के बगीचे में संदिग्ध हरकत देखने को मिली। जब उसे रुकने को कहा गया तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि पकडे़ गए शख्स की शिनाख्त तुलबाग पाम्पोर के साहिल मंजूर मीर के तौर पर हुई है जोकि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकी है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पकडे़ गए आतंकी के पास से हथियार और गोला बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed