फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tanker falls into river near Pandras War Memorial, driver injured

कारगिल हादसा: पंद्रास युद्ध स्मारक के पास टैंकर नदी में गिरा, चालक घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फुटेज

Mon, 15 Dec 2025 01:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कारगिल
अमर उजाला नेटवर्क, कारगिल Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 15 Dec 2025 01:51 PM IST
सार

कारगिल के पंद्रास युद्ध स्मारक के पास बर्फीली सड़क पर फिसलकर एक टैंकर नदी में गिर गया, जिसमें चालक घायल हो गया।घायल चालक को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

विज्ञापन
Tanker falls into river near Pandras War Memorial, driver injured
ताजा बर्फबारी के बाद पंद्रास युद्ध स्मारक के पास टैंकर नदी में गिरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कारगिल जिले में पंद्रास युद्ध स्मारक के पास बर्फ से ढकी सड़क पर एक टैंकर फिसलकर नदी में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी के बाद यह दुर्घटना हुई जिससे राजमार्ग पर बर्फ की परत जम गई थी। घटना का एक वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें टैंकर के नियंत्रण खोने के बाद सड़क से फिसलते हुए नदी में गिरते हुए देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन


Trending Videos

बांदीपोरा में कार नाले में गिरी, दो घायल
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अश्तंगू ब्रिज के पास रविवार शाम एक कार सड़क से फिसलकर पास के नाले में जा गिरी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सामान्य गति से चल रहा था, तभी चालक का नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को नाले से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल बांदीपोरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed