{"_id":"62a7acb786eba425355d3044","slug":"sticky-bomb-threat-on-amarnath-yatra-three-tier-security-will-be-given-to-vehicles-army-will-be-deployed-in-upper-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर स्टिकी बम का खतरा: वाहनों को दी जाएगी त्रि-स्तरीय सुरक्षा, ऊपरी इलाकों में सेना होगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर स्टिकी बम का खतरा: वाहनों को दी जाएगी त्रि-स्तरीय सुरक्षा, ऊपरी इलाकों में सेना होगी तैनात
Tue, 14 Jun 2022 03:01 AM IST
Vikas Kumar
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 03:01 AM IST
सार
आईजी विजय कुमार ने कहा कि स्टिकी बम की चुनौती को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के वाहनों को अलग कर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही इन वाहनों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजारने से बचा जाएगा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के लिए स्टिकी बम वास्तविक खतरा है। इससे बचने के लिए यात्रा में शामिल वाहनों को त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह कहना है कश्मीर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार का। वह कहते हैं कि आतंकियों ने सोशल मीडिया के जरिये धमकी दी है परंतु हम यात्रा को पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे। सुरक्षा बल इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आईजी विजय कुमार ने कहा कि स्टिकी बम की चुनौती को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के वाहनों को अलग कर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही इन वाहनों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजारने से बचा जाएगा। काफिले में मौजूद सुरक्षाबलों के वाहनों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा लोग होंगे खतरा उतना ही रहता है। सुरक्षा के साथ साथ सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा आरएफआईडी टैग से भी श्रद्धालुओं पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी। ऊपरी इलाकों में सेना को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
बाहरी मजदूरों पर हमले में शामिल था पर्रे
आईजीपी ने बताया कि गांदरबल में सक्रिय आतंकी आदिल पर्रे के कारण अमरनाथ यात्रा को बड़ा खतरा था। यात्रा गांदरबल जिले से होकर जाती है। रविवार को इसके मारे जाने से यात्रा को खतरा काफी कम हो गया। पिछले वर्ष सक्रिय हुए आदिल ने अक्टूबर के महीने से बाहरी मजदूरों पर हमले अंजाम दिए। पिछले माह इसने श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय समाज को इस प्रकार के हमलों की निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन