फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   SSP Ganderbal Nikhil Borkar alongwith other officers of District Police Ganderbal inspected Yatra route from Baltal to Shri Amar Nath Holy Cave

Amarnath Yatra: बालटाल से बाबा बर्फानी के द्वार पहुंचे एसएसपी गांदरबल, यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

Mon, 16 May 2022 11:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 May 2022 11:28 AM IST
सार

एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखने और सभी वाहनों की जांच किए जाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
SSP Ganderbal Nikhil Borkar alongwith other officers of District Police Ganderbal inspected Yatra route from Baltal to Shri Amar Nath Holy Cave
Ganderbal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा इस बार यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आधार शिविर बालटाल पहुंचे। उन्होंने दोमेल और बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसएसपी गांदरबल ने सुगम यात्रा के लिए पवित्र गुफा की ओर जाने वाले सभी मार्गों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने आगामी यात्रा के दौरान मार्ग में तैनात जवानों से मुलाकात की और अन्य सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। एसएसपी निखिल बोरकर ने यात्रा मार्ग के साथ अन्य रणनीतिक स्थानों, शिविर स्थलों के अलावा बालटाल और दोमेल में आधार शिविरों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान बनाए गए पार्किंग स्थलों की उपलब्धता और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


एसएसपी गांदरबल ने सभी अधिकारियों को उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखने, यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान सभी वाहनों की जांच किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी गांदरबल के साथ एसडीपीओ कंगन यासिर कादरी, एसएचओ सोनमर्ग मोहम्मद यूनुस और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed