फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Night Temperature Normal

Srinagar News: दिन में गर्मी से बढ़ा तापमान, रात का पारा सामान्य

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Night Temperature Normal
- घाटी में बदला मौसम का मिजाज, आज भी हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के मैदानी इलाकों में तीन दिन बारिश और बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को धूप निकली जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है। रात के पारे में भी सुधार हुआ है और यह सामान्य के पास आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च को कुछ जगहों पर खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवा चलने से कुछ इलाकों में फूलों को नुकसान हो सकता है। गांदरबल (सोनमर्ग-जोजिला एक्सिस), बांदीपोरा (राजदान टॉप-गुरेज वैली) और कुपवाड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने यात्रियों को पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन भरे रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed