फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Wagon Wheel Reached, Urea, Anantnag Goods Terminal

Srinagar News: अनंतनाग गुड्स टमिर्नल पर पहुंची पहली उर्वरक लदी मालगाड़ी

विज्ञापन
Srinagar, Wagon Wheel Reached, Urea, Anantnag Goods Terminal
अनंतनाग के गुड्स टर्मिनल पहुंची पहली उर्वरक मालगाड़ी। संवाद - फोटो : घटना के बाद मलंग गांव में रोते बिलखते परिजन।
- लोग बोले- कश्मीर में कृषि आपूर्ति को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में कृषि रसद और आपूर्ति शृंखला में रेलवे ने मंगलवार को मील का पत्थर हासिल किया है। इसके अंतर्गत मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश ) से 21 वैगन की मालगाड़ी अनंतनाग गुड्स टमिर्नल सफलतापूर्वक पहुंचीं। इस मालगाड़ी में इंडियन पोटाश लिमिटेड का लगभग 1339 टन पीडीएम उर्वरक है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से कश्मीर घाटी के किसानों को समय पर उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जो कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण लाभ को दर्शाएगा। इस टर्मिनल पर उर्वरक मालगाड़ी रैक के सीधे आगमन से सड़क मार्ग से होने वाली परिवहन निर्भरता कम होगी और किसानों को उर्वरक आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से परिवहन लागत में कमी आने और वितरण प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है जिससे स्थानीय किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, यह मंडल की लगातार विपणन की कोशिशों से संभव हुआ है जिससे खाद की लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन से घाटी में बदलाव आएगा। जम्मू रेल मंडल दूसरी बड़ी खाद कंपनियों के भी संपर्क में है ताकि मालगाड़ी रैक सीधे अनंतनाग रेल टर्मिनल तक लाए जा सकें। ऐसी उपलब्धि कश्मीर के लिए कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण है। इस तरह की पहल बुनियादी ढांचे में सुधार और देश के बाकी हिस्सों के साथ घाटी के एकीकरण को मजबूत करने के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed