{"_id":"69a0a960a0d9a4cda308a101","slug":"srinagar-vice-president-cp-radhakrishnan-visit-dal-lake-srinagar-news-c-10-jmu1052-846117-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उपराष्ट्रपति ने डल झील में क्रूज की सवारी का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उपराष्ट्रपति ने डल झील में क्रूज की सवारी का लिया आनंद
विज्ञापन
डल किनारे उपराष्ट्रपति और उपराज्यपाल। स्रोत राजभवन
- फोटो : 1
- एक्स हैंडल पर लिखा, मैंने आज सुबह श्रीनगर के कालातीत आकर्षण, प्राचीन जल व लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया
- जम्मू-कश्मीर में शांति, तरक्की और खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ : सीपी राधाकृष्णन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने वीरवार को सूर्योदय के साथ विश्व प्रसिद्ध डल झील पर क्रूज की सवारी का आनंद लिया। उन्होंने इस अनुभव को श्रीनगर के कालातीत आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता की झलक बताया। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर में शांति, तरक्की और खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है।
राधाकृष्णन कश्मीर घाटी की अपनी पहली यात्रा पर बुधवार शाम यहां पहुंचे थे। वीरवार को उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और शाम को वापस श्रीनगर टेक्निकल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उपराष्ट्रपति ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, आज सुबह डल झील पर क्रूज की सवारी के दौरान मैंने श्रीनगर के कालातीत आकर्षण, प्राचीन जल और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह जम्मू और कश्मीर में हो रहे परिवर्तनकारी बदलावों से बहुत प्रभावित हैं विशेष रूप से बुनियादी ढांचे के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी में। उन्होंने कहा, मैं इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा करने के प्रशासन के प्रयासों की सराहना करता हूं। इन पहलों से न केवल टूरिज्म को बढ़ावा मिला है बल्कि जम्मू-कश्मीर में खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है।