फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: Vehicles stuck for 12 hours amid snowfall in Kashmir, passengers spent time playing cricket in the t

Srinagar: बर्फबारी के बीच 12 घंटे तक फंसे रहे वाहन, टनल में क्रिकेट खेलते हुए यात्रियों का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 29 Dec 2024 12:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमृतपाल सिंह बाली अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 29 Dec 2024 12:25 PM IST
सार

श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर बर्फबारी के कारण 12 घंटे तक कई वाहन नवयुग टनल में फंसे रहे, जहां यात्रियों ने समय बिताने के लिए क्रिकेट खेला।

विज्ञापन
Srinagar: Vehicles stuck for 12 hours amid snowfall in Kashmir, passengers spent time playing cricket in the t
श्रीनगर नवयुग टनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में शुक्रवार दोपहर के बाद शुरू हुई बर्फबारी के चलते कई हाईवे प्रभावित हुए जिनमें श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे (एनएच 44) भी शामिल है। सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण फिसलन बढ़ गई जिसके चलते लम्बा ट्रैफिक जाम लग गया। श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों को देर शाम से ही रोक दिया गया था जबकि बर्फबारी के कारण भीषण जाम वाली स्थिति बनी रही जिससे जम्मू से श्रीनगर की ओर आने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जाम की स्थिति के चलते कई घंटे जाम लगा रहा। श्रीनगर के एक स्थानीय बिलाल पाम्पोरी ने अमर उजाला को बताया कि कई वाहन जो श्रीनगर की ओर जम्मू से आ रहे थे वो काज़ीगुंड के पास करीब 9 किलोमीटर लम्बे टनल में फसे रहे। हम शुक्रवार शाम करीब 7 बजे से फसे हुए थे और लगभग 12 घंटे के बाद शनिवार की सुबह वाहन थोड़ा अपनी जगह से चलना शुरू हुए।
विज्ञापन




रात भर ठंड में सैंकड़ों यात्री गाड़ियों में ही रात बिताने पर मजबूर हुए।वहीं इस बीच कुछ युवक समय बिताने के लिए टनल की एस्केप ट्यूब में क्रिकेट खेलते दिखे। एक स्थानीय ने कहा एक ही जगह घंटों बैठे से सब तंग आ गए थे। इस बीच कुछ युवक बैट और बॉल लेकर आए और देखते ही देखते खिलाडियों की संख्या बढ़ने लगी। समय बिताने के लिए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एसएसपी ट्रैफिक (ग्रामीण) रविंदर पाल सिंह ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है। हाईवे पर दोनों तरफ यानी श्रीनगर और जम्मू से यातायात निलंबित कर दिया गया है। लेकिन जो गाड़ियां फासी हुई है उनमें से केवल छोटे वाहनों को क्लियर किया जा रहा है। टन्नल के इस ओर करीब 350 बड़ी गाड़ियां फसी हुई हैं। सड़क की हालत और मौसम को देखते हुए बड़ी गाड़ियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed