फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tulip Garden, 3.42 lakh Tourist Reached, with in 28 Days

Srinagar News: ट्यूलिप गार्डन खुलने के 28 दिन के भीतर पहुंचे 3.42 लाख आगंतुक

विज्ञापन
Srinagar, Tulip Garden, 3.42 lakh Tourist Reached, with in 28 Days
श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में पर्यटक। संवाद - फोटो : Samvad
एशिया का सबसे बड़ा यह ट्यूलिप गार्डन अकाल्पनिक है, शब्दों में खूबसूरती बयान करना नाइंसाफी होगी : पर्यटक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन के खुलने के 28 दिन के भीतर 3.42 लाख आगंतुक पहुंचे। उन्होंने इस बगीचे में रंगबिरंगे ट्यूलिप के फूलों का आनंद लिया। पर्यटकों के अनुसार यह ट्यूलिप गार्डन अकाल्पनिक है। शब्दों में इसकी खूबसूरती बयान करना नाइंसाफी होगी।
बता दें कि एशिया के सबसे बड़े इस ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 16 मार्च को किया था। पहले ही दिन से हजारों की संख्या में आगंतुक इन खूबसूरत नजारों का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे थे। पहले दिन से से लेकर अब तक पर्यटकों के चेहरों पर काफी उत्साह देखने को मिला। बागवानी विभाग की ओर से की गई सुविधाओं से वे संतुष्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन

मुंबई से आई मालिनी ने बताया, मैं लगातार दूसरे साल केवल ट्यूलिप के नजारों का लुत्फ लेने पहुंची हूं। इस बार कुछ कारणों से लेट हो गई तो थोड़े कम ट्यूलिप देखने को मिले लेकिन फिर भी नजारे दिल को छू लेने वाले थे। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इन नजारों का लुत्फ लेना चाहता है उसे एक बार खुद यहां आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आए बिपिन भाटिया ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन देखना मेरा एक सपना था। पिछले साल किन्ही कारणों के चलते नहीं देखने आ सका। यहां आकर सही में लगा कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है। यहां के लोग भी सहयोगी हैं और हालात भी ठीक हैं।
इस बीच बागवानी विभाग की निदेशक मथुरा मासूम ने अमर उजाला को बताया कि शुरुआती 28 दिन में आगंतुकों का आंकड़ा 3.42 लाख पहुंच चुका है। आज भी करीब 10-12 हजार आगंतुक पहुंचे होंगे जिसके चलते यह आंकड़ा 3.50 लाख को पार कर जाएगा।
एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इस बार ट्यूलिप की 75 के करीब किस्में देखने को मिलीं। यहां 18 लाख से भी ज्यादा बल्ब लगाए गए थे। पिछले सीजन में 26 मार्च से 24 अप्रैल 2025 तक 30 दिन के भीतर 8,55,125 आगंतुकों के यहां आने का रिकॉर्ड बना था।



16 अप्रैल से ट्यूलिप गार्डन आम जनता के लिए बंद होगा

श्रीनगर। कश्मीर के बागवानी, उद्यान और पार्क विभाग ने सोमवार को घोषणा की कि श्रीनगर में स्थित ट्यूलिप गार्डन 16 अप्रैल से आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक नोटिस के अनुसार यह निर्णय ट्यूलिप समिति की सिफारिश पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed