फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Students First Batch, Reached Delhi Airport, From Iran

Srinagar News: ईरान से 70 छात्रों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा, माता-पिता ने लगाया गले

विज्ञापन
Srinagar, Students First Batch, Reached Delhi Airport, From Iran
दिल्ली के एयरपोर्ट पर ईरान से लौटे विद्यार्थी। स्रोत जेकेएसए
- युद्धग्रस्त ईरान से अर्मेनिया के रास्ते भारतीय छात्रों की वतन वापसी हुई शुरू : जेकेएसए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 70 से अधिक भारतीय छात्र रविवार को अर्मेनिया के रास्ते दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसी के साथ युद्धग्रस्त क्षेत्र से लोगों को निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं दिल्ली पहुंचने पर माता-पिता ने अपने जिगर के टुकड़ों को गले लगाया और उनके सकुशल लौटने पर परमात्मा का शुकराना अदा किया।
जम्मू और कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए ) ने रविवार को बताया कि 70 से ज्यादा भारतीय छात्रों का पहला जत्था जिनमें से ज्यादातर जम्मू और कश्मीर के थे, सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। इनके साथ कई तीर्थयात्री भी थे। संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि छात्र संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर की गई एक लंबी और मुश्किल जमीनी और हवाई यात्रा के बाद आर्मेनिया और दुबई के रास्ते भारत लौटे।
विज्ञापन

छात्रों ने ईरान के अलग-अलग शहरों से बसों से यात्रा की और आर्मेनिया में प्रवेश किया जहां से उन्होंने येरेवन के ज्वार्टनोट्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान पकड़ी। दुबई से यात्रियों ने एक और उड़ान के जरिए से वे रविवार को सुबह लगभग 9:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटने वाले ज्यादातर छात्र ईरान भर के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे जिनमें उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और देश भर के अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं। बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच उनमें से कई को पहले ही तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया था।
उन्होंने कहा कि यह निकासी विदेश मंत्रालय तेहरान और येरेवन में भारतीय मिशनों और अन्य संबंधित अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों के बाद ही संभव हो पाई। सरकार को अभी भी तुरंत बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू करने की जरूरत है जैसा कि यूक्रेन संकट के दौरान और पिछले साल ईरान में 12 दिनों तक चली युद्ध जैसी स्थिति के दौरान किया गया था ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी फंसे सभी भारतीय छात्रों की सुरक्षित और समय पर वापसी सुनिश्चित की जा सके।

सीएम उमर ने एसी स्लीपर बसों का किया था इंतजाम : खुएहामी
जेकेएसए के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने दिल्ली पहुंचने के बाद छात्रों की आगे की यात्रा के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से एसी स्लीपर बसों का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed